डी.आर.डी.एस. (रक्षा अनुसंधान एवं विकास सेवायें)

राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण तकनीकी क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी विभिन्न प्रणालियों, उप-प्रणालियों यत्रों एवं उपस्करों के क्षेत्र में वैज्ञानिक अनुसंधान, डिजाईन, विकास, परीक्षण एवं उनके मूल्यांकन संबंधी परियोजनाएं बनाता है एवं उन्हें कार्यान्वित करता है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन उच्च अर्हता प्राप्त एवं सक्ष्म वैज्ञानिक एवं प्रौद्योेगिकीविद् समूह 'क' (प्रथम श्रेणी राजपत्रित) की भर्ती करता है। जो रक्षा अनुसंधान एवं विकास सेवा के नाम से जाना जाता है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में डी.आर.डी.एस. वैज्ञानिकों के वेतन मान छटे वेतन आयोग के अनुसार नीचे दिए जा रहें हैं:

पद
वेतन मैट्रिक्स में स्तर
वेतन मैट्रिक्स में प्रारंभिक वेतन ‎₹
वैज्ञानिक 'बी' लेवल 10 56,100/-
वैज्ञानिक 'सी' लेवल 11 67,700/-
वैज्ञानिक 'डी' लेवल 12 78,800/-
वैज्ञानिक 'ई' लेवल 13 1,23,100/-
वैज्ञानिक 'एफ' लेवल 13A 1,31,100/-
वैज्ञानिक 'जी' लेवल 14 1,44,200/-
वैज्ञानिक 'एच' (उत्कृष्ठ वैज्ञानिक) लेवल 15 1,82,200/-
विशिष्ठ वैज्ञानिक लेवल 16 2,05,400/-
रक्षा मंत्री के सचिव, महानिदेशक अनुसंधान एवं विकास संगठन एवं रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार लेवल 17 2,25,000/-

रक्षा अनुसंधान एवं विकास सेवा (डी.आर.डी.एस.) की प्रछन्न विशेषताएं

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन अपने वैज्ञानिकों की पदोन्नति का विशेष ध्यान रखता है, इसके लिए यह पूर्ण उदारता परक योजना को लागू किया गया है। जिसका तात्पर्य है कि पूर्ण रूप से योग्यता पर आधारित पदोन्नति के साथ 'बी' से 'जी' ग्रेड़ तक के वैज्ञानिक स्वतः ही अगले उच्च ग्रेड़ में पदोन्नति हो जाते हैं।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास सेवा के वैज्ञानिक मूल वेतन के अतिरिक्त सरकारी आवास उपलब्ध न होने पर अधिकतम 24% तक मकान किराया भत्ता, मंहगाई भत्ता तथा परिवहन भत्ता, तथा इस पर महंगाई भत्ता के साथ केन्द्रीय कर्मचारियों को अनुमन्य भत्ते पाने के हकदार हैं।

इसके अतिरिक्त वे एल.टी.सी. यात्रा अवकाश रियायत (छूट) चिकित्सा सुविधाएं निजी कम्पयूटर एवं गृह निमार्ण के लिए अग्रिम धनराशि लेने के पात्र होते है। वैज्ञानिक 'बी', 'सी', एवं 'डी' तक के वैज्ञानिकों को 22,500/- 'ई' एवं 'एफ' को 45,000/- और वैज्ञानिक 'जी' के लिए 67,500/- प्रति वर्ष की दर से प्रोफेशनल अपडेट भत्ता भी दिया जाता है। प्रति माह समाचार पत्र भत्ता भी दिया जाता है।

उच्च योग्यता और प्रशिक्षण के लिए सुविधा

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने केवल रोजगार के अवसरो का सृर्जन ही नहीं किया है अपितु मानव संसाधन विकास को भी महत्व दिया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन अपने कार्मिकों को पूणे एवं समूरी में स्थित आपने प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण देने के अलावा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भारतीय विज्ञान संस्थान जैसे प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थानों में उच्च योग्यता प्राप्त करने के लिए भी भेजता है। प्रशिक्षण, पेपर प्रेजेंटेशन सहित विशेष कार्यों हेतु विदेश जाने के अवसर उपलब्ध हैं।