भर्ती

आर.ए.सी. हर साल में प्रवेश स्तर (वैज्ञानिक 'बी') पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास सेवा के अन्र्तगत वैज्ञानिकों की भर्ती करता है। अनुसंधान और विकास के विशेष क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सीमित संख्या में कुछ वैज्ञानिक उच्च स्तर पर (वैज्ञानिक 'सी' से वैज्ञानिक 'जी') भी भर्ती किये जाते हैं।

विज्ञान/ अभियांत्रिकी वर्ग में वैज्ञानिकों की भर्ती

आवश्यक अर्हतायें 
  1. (i) विज्ञान, गणित या मनोविज्ञान विषयों में कम से कम प्रथम श्रेणी में निष्णात उपाधि या अभियांत्रिकी या तकनीकी या धातु विज्ञान विषयों में किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय या उसके समकक्ष में प्रथम श्रेणी में स्नातक उपाधि।
  2. (ii) वैज्ञानिक 'सी', 'डी', 'ई', 'एफ' और वैज्ञानिक 'जी' पदों के वांछित क्षेत्र में अनुसंधान/डिजाइन/विकास अथवा उत्पादन के लिए क्रमशः 3, 7, 10, 13 व 15 वर्षों का अनुभव होना चाहिए।
वांछनीय अर्हतायें
  1. (i) चीनी, फ्रेन्च, जर्मन, जापानी या रूसी भाषा का ज्ञान।
  2. (ii) विज्ञान, गणित या मनोविज्ञान विषयों में डाॅक्टरेट उपाधि या अभियांत्रिकी, तकनीकी या धातु विज्ञान संबंधी विषयों में स्नातकोत्तर उपाधि (वैज्ञानिक 'सी' या ऊपर के लिए लागू) मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों अथवा समकक्ष
संस्थानों की सूची जानने के लिए यहँा क्लिक करें: (स्त्रोत: AICTE वेबसाइट)
(Source: AICTE website)

चिकित्सा/पशुचिकित्सा विषयों में वैज्ञानिकों की भर्ती

आवश्यक अर्हतायें 
  1. (i) भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम, 1956 की प्रथम अनुसूची या द्वितीय अनुसूची अथावा विज्ञान के भाग-।। चिकित्सा विज्ञान में डिग्री। तृतीय अनुसूची में शामिल के भाग-।। में वर्णित डिग्री धारकों के लिए उपरोक्त अधिनियम की 13 की उप धारा (3) में उल्लिखित शर्ते भी पूरी करनी होंगी।

अथवा 

  1. (i) दन्त चिकित्सक अधिनियम, 1948 की अनुसूची के भाग-।, ।। अथवा -।।। में शामिल दन्त चिकित्सा विज्ञान में डिग्री।

अथवा 

भारतीय पशु चिकित्सा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त पशुचिकित्सा एवं पशुपालन विज्ञान में स्नातक ड़िग्री।

  1. (ii) अनिवार्य 'रोटेटिंग इंटर्नशिप' पूरी कर ली हो।
  2. (iii) वैज्ञानिक 'सी', 'डी', 'ई', 'एफ', तथा 'जी' पदों के लिए स्नातकोत्तर डिग्री के साथ व्यवसायिक तथा प्रशासनिक क्षेत्र में क्रमशः 3, 7, 10, 13 एवं 15 वर्षो का अनुभव होना चाहिए। इसके अतिरिक्त चिकित्सा सहायता चिकित्सा अनुसंधान एवं शिक्षा अथवा सार्वजनिक स्वास्थ संगठन के क्षेत्र में भी अनुभव होना चाहिए।

आयु सीमा

  1. वैज्ञानिक 'बी' के लिए: 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  2. वैज्ञानिक 'सी' के लिए: 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  3. वैज्ञानिक 'डी' और वैज्ञानिक 'ई' के लिए: 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  4. वैज्ञानिक 'एफ' और 'जी' के लिए: 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

ऊपरी आयु सीमा में अनु.जा./ज.जा. एवं अन्य पिछड़े वर्ग के उम्मीद्वारों के लिए आरक्षित पदों हेतु क्रमशः 5 एवं 3 वर्ष की छूट जाती है। केन्द्रीय/केन्द्र शासित प्रदेश में नियमित सेवा वाले अभ्यार्थियों को प्रचलित नियमों के अनुसार छूट दी जाती है। ऊपरी आयु सीमा में यह छूट समान रूप से सभी उम्मीद्वारों को दी जाती है चाहे वो पद उनके लिए आरक्षित हो या न हो। नियुक्ति पत्र भारत सरकार के 'फील्ड' सेवा दायित्व वाले समूह 'क' तकनीकी सेवाओं (राजपत्रित) पर नियुक्ति के लिए वांछित चिकित्सकीय योग्यता तथा पूर्ण होने तथा वांछित दस्तावेजों की सत्यता प्रमाणित करने पर ही मान्य होगा।

भर्ती साक्षात्कार बोर्ड़ का गठन

  • अध्यक्ष आर.ए.सी./सह-अध्यक्ष (अनुमोदित पैनल में से)
  • दो बाहरी विशेषज्ञ।
  • दो विभागीय सदस्य।
  • आवश्यकता के आधार पर (अनु.जा./अनु.ज.जा. का प्रतिनिधि) एक सह-सदस्य।