हमारे बारे में

rac-building

भर्ती एवं मूल्यांकन केंद्र रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन का एक अद्वितीय प्रतिष्ठान है जिसकी स्थातपना संघ लोक सेवा आयोग के दायरे से अलग होने की छूट मिलने के बाद 23 जुलाई 1985 को हुई। यह केंद्र लखनऊ रोड़ तिमारपुर, दिल्लीं में स्थित है।

भर्ती एवं मूल्यांकन केंद्र ने विभिन्न भर्ती कार्यक्रमों के तहत रक्षा अनुसंधान एवं विकास की विभिन्न प्रयोगशालाओं के लिए विज्ञान एवं अभियांत्रिकी की विविध शाखाओं में प्रतिवर्ष लगभग 1000 वैज्ञानिकों का प्रवेश सुनिश्च्ति करता है। 1400 से अधिक वैज्ञानिकों का उच्चतर पदों पर पदौन्नाति हेतु मूलयांकन बोर्डों के माध्यएम से मूल्यांकन किया जाता है, इसके अतिरिक्त 150 से अधिक वरिष्ठ (वैज्ञानिक 'एफ' एवं 'जी') का भी अगले उच्चतर पदों पर पदोन्निति हेतु पीयर रिव्यू, कमेटी के माध्य्म से मूल्यांकन किया जाता है।

भर्ती एवं मूल्यांकन केंद्र के प्रमुख कार्य निम्न प्रकार से हैं -
  1. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के लिए वैज्ञानिकों की भर्ती (प्रथम श्रेणी/ समूह 'क' राजपतत्रित पद)
  2. वैज्ञानिकों का अगले पद पर पदोन्ननति के लिए मूल्यांकन
  3. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की अनुसंधान एवं प्रशिक्षण योजना (R&T) के तहत उच्चतर शैक्षणिक कार्यक्रमों (एम.ई/एम.टेक/एम.एस.सी.इंजी) में प्रवेश हेतु वैज्ञानिकों का तथा थल सेना, नौसेना तथा वायूसेना की स्नातकोत्तर प्रशिक्षण योजना के तहत सशस्त्रा सेना के अधिकारियों का चयन
  4. सचिव, रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग एवं अध्यक्ष डीआरडीओ द्वारा सौंपे जाने वाले अन्य विश्ष्टि कार्य