‘दर्पण‘ : एक स्थायी प्रदर्शनी

EXB

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए भर्ती एवं मूल्यांकन केन्द्र में 'दर्पण' नाम से एक स्थायी प्रदर्शनी स्थापित की गई है। प्रदर्शनी का उद्घाटन दिनांक 24 मार्च 2008 को भारत सरकार के माननीय रक्षा राज्य मंत्री श्री एम.एम.पल्लम राजू द्वारा किया गया। रक्षा मंत्री के सलाहकार एवं महानिदेशक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन श्री एम. नटराजन तथा डाॅ. के.वी. राघवन अध्यक्ष भर्ती एवं मूल्यांकन केन्द्र, डाॅ. सेल्वा मूर्ति विश्ष्ठि वैज्ञानिक मुख्य नियंत्रक (जैव विज्ञान एवं मानव संसाधन) भर्ती एवं मूल्यांकन केन्द्र के निदेशक डाॅ. अरूण कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

प्रदर्शनी में रखे गये जीवन्त माॅडल (नमूने) व अन्य चीजें रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के मुुख्य कार्यक्षेत्रों जैसे एरोनाॅटिक्स, आयुध, युद्धक वाहन, उच्च ऊर्जा कम्पाउॅड़, इलेक्ट्रॅानिक्स, जीव विज्ञान सामाग्री व धातु विज्ञान, मिसाईल, नौसेना अनुसंधान एवं विकास प्रणाली/प्रौद्योगिकी और मानव संसाधन विकास आदि को प्रदर्शित करते हैं।

मूल्यांकन के लिए भर्ती एवं मूल्यांकन केन्द्र में आने वाले हजारों तथा आर.ए.सी. में साक्षात्कार हेतु आने वाले हजारों युवा वैज्ञानिक, इंजीनियर, प्रतिष्ठित शैक्षणिक/व्यवसायिक/औद्योगिक संस्थानों से आर.ए.सी. में आने वाले चयन बोर्ड़ों के सैंकड़ों विशेषज्ञ रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के कार्यों में रूचि रखने वाले भारतीय एवं विदेशीे आगंतुक इस प्रदर्शनी के प्रत्यक्ष लाभार्थी हैं।

दर्पण प्रदर्शनी यात्रा माँग प्रस्तुत करने के लिए यहाँ क्लिक करें